![]()
धमतरी में घर में घुसकर मारपीट और उत्पात मचाने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। आरोपियों ने घर में घुसकर गाली-गलौज की, मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी थी। यह घटना एक दिन पहले शहर के गणेश चौक पर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट से जुड़ी है। उस मामले में भी थाना कोतवाली में अपराध दर्ज किया गया था। बाद में, कुछ युवक लाठी-डंडा और रॉड लेकर गणेश चौक निवासी सागर कसार के घर पहुंचे। उन्होंने सुमित कसार और दिलीप सोनकर के बारे में पूछताछ की और फिर गाली-गलौज व मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने मारपीट और जान से मारने की धमकी दी आरोपियों ने घर के अंदर घुसकर परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट की और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में थाना सिटी कोतवाली में अपराध दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों की पहचान की और उन्हें हिरासत में ले लिया। इन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सदर दक्षिण वार्ड निवासी विजय सोनकर उर्फ मोनू (28), रामबाग निवासी अमन सोनकर (22), विंध्यवासिनी वार्ड कारगिल चौक निवासी विकास निर्मलकर (21), विंध्यवासिनी वार्ड निवासी योगी सोनकर उर्फ छोटू सोनकर (27) और मराठापारा नाथुराम स्कूल के पास निवासी सोम त्रिपाठी (19) शामिल हैं। इन सभी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। आरोपियों पर पहले से आपराधिक मामले दर्ज जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि आरोपी विजय सोनकर उर्फ मोनू और योगी सोनकर उर्फ छोटू सोनकर के खिलाफ सिटी कोतवाली धमतरी में पहले भी मारपीट और धमकी से संबंधित आपराधिक मामले दर्ज हैं।
Source link
धमतरी में घर में घुसकर मारपीट, 5 गिरफ्तार:पुरानी रंजिश में लाठी-डंडों से हमला, न्यायिक रिमांड पर जेल भेजे गए
















Leave a Reply