धमतरी में शिक्षक के घर चोरी:शादी में गया था परिवार, चोरों ने चैनल गेट तोड़ा, सोने के जेवर और नकदी पार




छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक शिक्षक के घर चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने घर से सोने के जेवर और नकदी सहित करीब 50,700 रुपए का सामान चुरा लिया। यह घटना भखारा थाना क्षेत्र के ग्राम कोसमर्रा में हुई। शिक्षक परिवार अपने भांजे की शादी में अभनपुर गया हुआ था। जब वे वापस लौटे, तो घर का दरवाजा खुला और चैनल गेट का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर सामान बिखरा पड़ा था और अलमारियां खुली हुई थीं। अलमारी तोड़कर सोने-चांदी के जेवर ले गए चोर चोरों ने घर में घुसकर दो अलमारियों के ताले तोड़े। उन्होंने एक सोने का गुलबंद सेट, एक सोने का इयरिंग सेट, एक सोने का मंगलसूत्र, सोने के टॉप्स, सोने की बाली, एक सोने की नथली, एक सोने का लॉकेट, चार सोने की फुल्ली, दो सेट चांदी के पायल, चार चांदी की बिछिया, एक चांदी का माला, एक चांदी की अंगूठी और दो चांदी की चुटकी चुरा ली। घर से 50,700 रुपए गायब इसके अलावा, छोटी अलमारी से 1000 रुपए नकद भी गायब थे। कुल मिलाकर 50,700 रुपए की चोरी हुई है। घटना की सूचना तत्काल भखारा थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह धमतरी में चोरी की कोई पहली घटना नहीं है। कुछ समय पहले कोतवाली थाना क्षेत्र के जालमपुर स्थित अर्जुन रेजिडेंसी कॉलोनी में भी दो घरों में चोरी हुई थी, जहां से चार लाख रुपए से अधिक का सामान चुराया गया था। उन मामलों के आरोपी अभी भी फरार हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *