धमतरी में हार्वेस्टर की चपेट में आने से किसान की:खराब हार्वेस्टर ठीक कर लौटते समय अचानक रिवर्स होने से हादसा, जांच जारी




धमतरी जिले में एक किसान की हार्वेस्टर की चपेट में आने से मौत हो गई। यह घटना भखारा थाना क्षेत्र के ग्राम रीवागहन में हुई। किसान अपने खराब हार्वेस्टर को ठीक करवाकर घर लौट रहा था, तभी यह हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, रीवागहन निवासी लाला राम अपना खराब हार्वेस्टर बनवाकर वापस घर जा रहे थे। डबरी पार के पास ढलान पर हार्वेस्टर अचानक फंस गया। लाला राम वाहन से नीचे उतरकर स्थिति का जायजा लेने लगे। हार्वेस्टर अचानक रिवर्स हो गया, चपेट में आया किसान इसी दौरान हार्वेस्टर अचानक रिवर्स हो गया और लाला राम उसके पहिए की चपेट में आ गए। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल लाला राम को तत्काल उपचार के लिए धमतरी के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही भखारा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *