![]()
धार जिले के बरमंडल में शुक्रवार देर रात बस स्टैंड स्थित मां भवानी हार्डवेयर दुकान में चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर दुकान का ताला तोड़कर हजारों रुपए का सामान और नकदी चुराकर फरार हो गए। घटना के बाद व्यापारियों और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। दुकान संचालक रामचंद्र मारू ने बताया कि सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो शटर के ताले टूटे मिले। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। चोर दुकान से तीन ग्लाइडर मशीनें, स्टील के नल, प्रोफाइल लाइट, लाइट स्ट्रिप, छत पंखे और दीवार पंखे सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान ले गए। गल्ले में रखे करीब 4 से 5 हजार रुपए नकद भी गायब मिले। CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस घटना की सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा बनाया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है, ताकि आरोपियों का सुराग मिल सके। इसी बीच बरमखेड़ी गांव से भी चोरी का मामला सामने आया है। यहां पूर्व सरपंच कैलाश मेड़ा के घर से अज्ञात चोर दो बोरी सोयाबीन चुराकर ले गए। क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों और व्यापारियों में चिंता बढ़ गई है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
Source link
धार के बरमंडल में हार्डवेयर दुकान में चोरी:हजारों का सामान और नकदी गायब, बरमखेड़ी में सोयाबीन भी चुराई














Leave a Reply