धार में 45 डिग्री पहुंचा तापमान:भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित, मौसम विभाग ने 25 मई तक जारी किया लू का अलर्ट




धार शहर में इन दिनों भीषण गर्मी और लू के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। पिछले कई दिनों से शहर का अधिकतम तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। लगातार बढ़ते इस तापमान और गर्म हवाओं के चलते लोगों का दिन के समय घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। शहर में सुबह के समय भी पारा 27 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दोपहर होते ही शहर की सड़कें और बाजार पूरी तरह सूने हो जाते हैं। आम नागरिक केवल जरूरी काम होने पर ही अपने घरों से बाहर निकल रहे हैं। अस्पतालों में बढ़े डिहाइड्रेशन और बुखार के मरीज
लू और अत्यधिक गर्मी के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर सीधा असर पड़ रहा है। अस्पतालों में डिहाइड्रेशन, बुखार, कमजोरी और गर्मी से जुड़ी बीमारियों के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। दिनभर चलने वाली इस तपिश का सबसे ज्यादा नुकसान मजदूर वर्ग, राहगीरों और छोटे व्यापारियों को उठाना पड़ रहा है। 25 मई तक जारी रहेगा लू का असर
मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि 25 मई तक जिले में भीषण गर्मी और लू का प्रभाव जारी रह सकता है। हालात को देखते हुए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने आम जनता से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। अधिकारियों ने लोगों को दोपहर के समय घरों में सुरक्षित रहने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और धूप से बचाव करने की सलाह दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *