![]()
छिंदवाड़ा जिले के उमरानाला क्षेत्र में रविवार देर रात एक खेत में जलाई गई नरवाई की आग तेजी से फैलकर एमपीईबी (MPEB) कार्यालय तक पहुंच गई। तेज हवाओं के कारण भड़की इस आग पर स्थानीय लोगों और फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। इससे बिजली सिस्टम को होने वाला बड़ा नुकसान और संभावित हादसा समय रहते टल गया। उमरानाला स्थित बिजली कार्यालय से लगे एक खेत में किसान द्वारा नरवाई (फसल अवशेष) जलाई गई थी। गर्म मौसम और तेज हवा के कारण आग अचानक तेजी से फैल गई और लपटें बिजली कार्यालय के पास तक पहुंच गईं। आग बढ़ती देख इलाके में हड़कंप मच गया, जिसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। बिजली आपूर्ति बाधित होने का था खतरा स्थानीय निवासी राकेश कुमार ने बताया कि यदि समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता, तो बड़ा हादसा हो सकता था। उन्होंने बताया कि जिस क्षेत्र तक आग पहुंची थी, वहीं से पूरे उमरानाला इलाके में बिजली सप्लाई होती है। आग अगर बिजली सिस्टम तक पहुंच जाती, तो बड़े स्तर पर नुकसान होता और इलाके की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो सकती थी। कलेक्टर के सख्त निर्देश के बाद भी नहीं रुक रहे मामले जिले में नरवाई जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए कलेक्टर ने हाल ही में बैठक कर पटवारी और राजस्व अमले को तत्काल पंचनामा बनाकर मामला दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन अब तक 60 से अधिक किसानों पर कार्रवाई कर चुका है। इसके बावजूद नरवाई जलाने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं, जो भीषण गर्मी में ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ सरकारी संपत्तियों और आबादी वाले इलाकों के लिए बड़ा खतरा बन गए हैं।
Source link
नरवाई की आग एमपीईबी कार्यालय तक पहुंची:उमरानाला में देर रात मचा हड़कंप, स्थानीय लोगों और फायर ब्रिगेड ने पाया काबू















Leave a Reply