![]()
नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव थाना क्षेत्र के ग्राम बगासपुर में शनिवार देर रात एक युवक का खून से सना शव मूंग के खेत में मिला। यह शव छोटी नहर के समीप पाया गया। मृतक की पहचान बगासपुर निवासी लेखराम ठाकुर, पिता रामकिशन ठाकुर के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। इसके बाद डॉग स्क्वायड की टीम ने भी घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र में गहन जांच पड़ताल शुरू कर दी। शुरुआती तौर पर युवक की मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है, जिससे यह मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस इस घटना के हर पहलू पर बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह कोई हादसा है या हत्या का मामला। फिलहाल, पुलिस जांच पूरी होने तक इस संबंध में कोई भी स्पष्ट जानकारी देने से बच रही है।
Source link
नरसिंहपुर में मूंग के खेत में मिली युवक की लाश:बगासपुर में खून से सना शव मिलने से पुलिस जांच में जुटी















Leave a Reply