![]()
नर्मदापुरम जिले के नर्मदा नदी के पथाड़ा घाट पर गुरुवार देर शाम जिला खनिज अधिकारी देवेश मरकाम ने कार्रवाई की। टीम ने नर्मदा नदी के गहरे में पनडुब्बी से रेत निकालते एक पनडुब्बी और मोटर बोट को जब्त किया। रेत माफिया एनजीटी के नियमों को ताख में रखकर रेत निकाल रहे थे। खनिज विभाग की टीम को देख रेत निकालने वाले मजदूर दूसरी नाव में बैठ सीहोर जिले की सीमा में भाग निकले। जिस कारण खनिज विभाग की टीम केवल पनडुब्बी और मोटर बोट ही पकड़ पाई। जिसे ट्रैक्टर में टोचन कर 20 किमी दूर शिवपुर थाना लाया गया। रेत एवं अन्य खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। ग्राम पथाडा, तहसील सिवनी मालवा क्षेत्र में अवैध रूप से रेत उत्खनन करते हुए एक पनडुब्बी एवं एक मोटरबोट को जब्त किया गया। सोहागपुर एसडीएम ने बिना रॉयल्टी रेत से भरा डम्पर पकड़ा
सोहागपुर एसडीएम प्रियंका भल्लावी ने सोहागपुर में मढ़ई फांके के पास ढाबे पर खड़े एक रेत से भरे डंपर को पकड़ा। ड्राइवर से रॉयल्टी पूछी जो उसके पास नहीं मिली। एसडीएम भल्लावी ने डंपर क्रमांक एमपी 04 YU 7611 को सोहागपुर थाने में खड़े कराया। एसडीएम भल्लावी ने बताया बिना रॉयल्टी के रेत भरकर डंपर माखननगर की ओर से आ रहा था। जिसे पकड़कर थाने में खड़े कराया है।
Source link
नर्मदापुरम में पनडुब्बी से रेत खनन करते माफिया पकड़े गए:खनिज टीम पहुंची तो मजदूर नाव से भागे, बिना रॉयल्टी रेत भरा डंपर भी जब्त














Leave a Reply