![]()
नर्मदापुरम जिले के सोहागपुर और माखननगर में चोरी की दो अलग-अलग वारदातें सामने आई हैं। सोहागपुर में मुख्य मार्ग पर स्थित शराब दुकान का टीन उखाड़कर चोरों ने 25 हजार रुपए और शराब पार कर दी। वहीं, माखननगर में निर्माणाधीन तवा पुल से सरिए चुराने के मामले में पुलिस ने एक पूर्व कर्मचारी और चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ी को गिरफ्तार कर लिया है। मेन रोड की दुकान में हुई चोरी ने पुलिस की रात्रिकालीन गश्त पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पहला मामला सोहागपुर शहर का है, जहां वाटिका होटल के पास स्थित शराब दुकान में चोरों ने धावा बोला। चोर दुकान का टीन उखाड़कर अंदर घुसे और गल्ले में रखे 25 हजार रुपए नकद व कुछ शराब की बोतलें चुरा ले गए। अगले दिन सुबह जब सेल्समैन राजेंद्र मिश्रा दुकान खोलने पहुंचे, तो उन्हें ताला टूटा हुआ मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई, जिसने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तवा पुल से पूर्व कर्मचारी ने चुराए सरिए
दूसरी घटना माखननगर थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन तवा पुल की है। पुल का निर्माण कर रही कंपनी के इंजीनियर सतीश बघेल ने सरिए चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने देवलाखेड़ी निवासी पूर्व कर्मचारी बैनी प्रसाद उर्फ राजा कहार पर शक जताया था। इंजीनियर के मुताबिक, बैनी प्रसाद ने पुल निर्माण में करीब छह महीने तक मजदूरी की थी और कुछ दिन पहले ही उसने काम छोड़ा था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। कबाड़ी के साथ मिलकर ऑटो से ढोया माल, दोनों गिरफ्तार
माखननगर थाने के एएसआई वीरेंद्र शुक्ला ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपी बैनी प्रसाद ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने बताया कि 16 मई की रात वह कबाड़ी अंशुल साहू के साथ तवा पुल पर गया था। वहां से ऑटो में सरिए लादकर उसने अंशुल को बेच दिए थे। रविवार रात पुलिस ने चोरी किए गए सरिए बरामद कर लिए और माल खरीदने के जुर्म में कबाड़ी अंशुल को भी सह-आरोपी बनाकर गिरफ्तार कर लिया है। चोरों की सरगर्मी से तलाश जारी
इस पूरे मामले पर सोहागपुर एसडीओपी संजू चौहान ने आधिकारिक जानकारी दी है। उन्होंने बताया, “सोहागपुर और माखननगर दोनों जगह चोरी की घटनाएं हुई हैं। तवा पुल वाली घटना में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी बैनी प्रसाद को पकड़ लिया है। वहीं, सोहागपुर की शराब दुकान में वारदात को अंजाम देने वाले अज्ञात चोरों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।”
Source link
नर्मदापुरम में वाइन शॉप में टीन उखाड़कर घुसे चोर:नगद रुपए, शराब चुराई; तवा पुल से सरिए चुराने वाला पूर्व कर्मचारी कबाड़ी समेत गिरफ्तार















Leave a Reply