![]()
नर्मदापुरम में शहर में धर्म विशेष के व्यक्ति द्वारा महिला से की छेड़छाड़ और मारपीट की घटना से लोगों में आक्रोश है। हिंदू संगठनों के लोगों ने मंगलवार रात 10 बजे कोतवाली थाने के बाहर पहुंचकर आक्रोश जताया और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। लोगों के आक्रोश के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। यह विरोध प्रदर्शन छेड़छाड़, मारपीट और धारा 151 में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई में कोर्ट से ही जमानत देने के चलते किया गया। लोगों का कहना था कि आरोपी ने जमानत मिलने के बाद पीड़िता को रात में फिर से धमकाया। इसी से नाराज होकर हिंदू संगठन के लोग कोतवाली थाने पहुंचे थे। कोतवाली पुलिस के मुताबिक आरोपी असरफ (38) पिता अतीफ खान ने महिला से पहले विवाद किया। फिर कथित तौर पर उसके साथ छेड़छाड़ की। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया। अंडरबियर पर खड़े होकर गंदे इशारे करता है पीड़िता का कहना है कि आरोपी असरफ मोहल्ले में ही रहता है। वो आएं दिन मुझे भद्दे कमेंट करता है। अंडरवियर में खड़े होकर गंदे-गंदे इशारे करता है। इसकी मैंने उसकी पत्नी से भी शिकायत की। पर उसे कोई फर्क नहीं पड़ा। आरोपी पर धारा बढ़ाने की मांग दोपहर में उसके खिलाफ छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी, मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया। 151 की धारा भी लगाई गई। तहसीलदार द्वारा जमानत दें दी गई। आरोपी पर कमजोर धाराएं लगाने के खिलाफ में हिंदू संगठन के लोग मंगलवार रात थाने पहुंचे। नारेबाजी कर आरोपी पर धाराएं बढ़ाने की मांग की।
Source link
नर्मदापुरम में हिंदू संगठन का थाने के बाहर प्रदर्शन:धर्म विशेष के व्यक्ति ने महिला से छेड़छाड़ कर की मारपीट, जमानत के बाद फिर धमकाया
















Leave a Reply