नलखेड़ा मंदिर में निजी हवन के लिए उकसाने की शिकायत:बगलामुखी समिति ने श्रद्धालुओं से की अपील, अधिकृत व्यवस्था से पूजन कराएं




नलखेड़ा (आगर-मालवा)। माँ बगलामुखी मंदिर प्रबंध समिति ने श्रद्धालुओं और दर्शनार्थियों से सतर्क रहने की अपील की है। समिति ने शनिवार को एक महत्वपूर्ण सूचना जारी करते हुए बताया कि कुछ अनाधिकृत व्यक्ति मंदिर परिसर में घूमकर श्रद्धालुओं को हवन-पूजन कराने के नाम पर निजी स्थानों पर ले जाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। वे उन पर अनावश्यक दबाव भी बना रहे हैं। मंदिर प्रबंध समिति ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार की गतिविधियां समिति के नियमों के विरुद्ध हैं। मंदिर में हवन-पूजन सहित सभी धार्मिक अनुष्ठानों की अधिकृत व्यवस्था केवल मंदिर परिसर के भीतर ही संचालित की जाती है। समिति ने श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे हवन, पूजन या अन्य धार्मिक अनुष्ठानों के लिए केवल मंदिर कार्यालय से संपर्क करें। उन्हें समिति द्वारा जारी अधिकृत रसीद प्राप्त करने के बाद ही पूजन कार्य कराना चाहिए। तहसीलदार एवं सचिव, माँ बगलामुखी मंदिर प्रबंध समिति नलखेड़ा ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति श्रद्धालुओं को भ्रमित करते हुए निजी स्थान पर हवन कराने के लिए प्रेरित करता मिले, तो इसकी सूचना तत्काल मंदिर कार्यालय या प्रशासन को दी जाए। इससे संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा सकेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *