नवदंपती से लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार:झाबुआ पुलिस ने 4 लाख के आभूषण और दो बाइक जब्त कीं




झाबुआ पुलिस ने नवदंपती से हुई लूट की वारदात का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों से लूटे गए करीब 4 लाख रुपए के चांदी के आभूषण, घटना में प्रयुक्त दो बाइक और एक धारदार फालिया भी जब्त किया है। लात मारकर गिराई बाइक यह घटना 8 मई 2026 को राणापुर थाना क्षेत्र में हुई थी। फरियादी अर्जुन पिता मनिया सिगाड़ अपनी पत्नी मैना सिंगाड़ के साथ बाइक से अपने गांव खेड़ा अधारवाड़ लौट रहे थे। शाम करीब 4 बजे धोबड़ा नदी पुलिया के पास दो बाइक पर सवार चार अज्ञात बदमाशों ने उनकी बाइक को लात मारकर गिरा दिया। बदमाशों ने दंपती से नकद राशि, आधार कार्ड और पत्नी के पहने हुए चांदी के आभूषण लूट लिए थे। लूटे गए सामान की कुल कीमत लगभग 4 लाख रुपए आंकी गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिपाल सिंह मोहबिया और एसडीओपी कमलेश शर्मा के मार्गदर्शन में राणापुर थाना प्रभारी दिनेश रावत ने पुलिस टीम और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों की पहचान की। इनको किया गिरफ्तार पुलिस ने राकेश उर्फ रहेश पिता केरम सिंह बामनिया (निवासी राठौड़ी तोहलिया फलिया, कट्ठीवाड़ा), अजित पिता भीमला गाणावा (निवासी बड़ी मालपुर बेहड़ा फलिया, चंद्रशेखर आजाद नगर) और मुकेश पिता रमन मोहनीय (निवासी सोतिया जालम, राणापुर) को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने लूटे गए लगभग डेढ़ किलोग्राम वजनी चांदी के आभूषण बरामद किए, जिनकी कीमत 4 लाख रुपए है। इसके अतिरिक्त, घटना में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिलें और एक धारदार फालिया भी जब्त किया गया। इस कार्रवाई में राणापुर थाना प्रभारी दिनेश रावत, चौकी प्रभारी कंजावानी मनीष कुमार, प्रधान आरक्षक रतन मोर्य, आरक्षक सोहन, आरक्षक ऐलामसिंह, आरक्षक दिनेश भयड़िया और सायबर सेल की टीम का सराहनीय योगदान रहा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *