![]()
कोरबा में “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत उरगा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मामले में बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। 2 मई को थाना उरगा क्षेत्र के एक प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना उरगा पुलिस ने तत्काल टीम गठित की। तकनीकी साक्ष्यों और सीडीआर लोकेशन के आधार पर तलाश शुरू की गई। शादी का झांसा दे कर किया दुष्कर्म जांच के दौरान पुलिस टीम ने नाबालिग बालिका को ग्राम कारा, थाना उरला, जिला रायपुर से सुरक्षित वापस ला लिया गया है। पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि आरोपी रमेश मरकाम ने शादी का झांसा देकर उसे अपने साथ ले गया था। आरोपी ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। BNS और पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज पुलिस ने आरोपी रमेश मरकाम पिता ललित मरकाम, (25) निवासी हरदीडीह, चौकी चैतमा, थाना पाली, जिला कोरबा को चिन्हित किया। जांच के बाद आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 264/2026 धारा 137(2), 64(2)(m) बीएनएस एवं धारा 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध प्रमाणित पाया गया। इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी दोस्ती बताया जा रहा है कि नाबालिग (17) है। और स्कूल में पढ़ाई करती है। इंस्टाग्राम के जरिए युवक और नाबालिग की बातचीत शुरू हुई। पहले दोस्ती हुई फिर प्यार में पति उसके बाद युवक शादी का झांसा देकर उसे लेकर फरार हो गया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। नाबालिग छात्रा घर से 20 हजार रुपए कर भागी थी बताया जा रहा है की नाबालिग छात्रा जब घर से बिना बताए युवक के साथ भागी तब घर से 20 हजार रुपये लेकर युवक के साथ भाग गई थी। युवक नाबालिग को लेकर रायपुर में था और रोजी मजदूरी का काम कर रहा था। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।
Source link
नाबालिग को शादी का झांसा दे भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार:कोरबा में इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती, छात्रा के साथ कई बार किया दुष्कर्म















Leave a Reply