नाबालिग से दुष्कर्म, समझाने पहुंचे पिता को पीटा:चचेरे भाई ने सबकुछ देखा, वीडियो बनाया तो आरोपी ने धमकाया; 4 पर FIR




राजगढ़ जिले के खिलचीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा की नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात के बाद जब पीड़िता के पिता आरोपी के परिवार को समझाने पहुंचे, तो आरोपी के माता-पिता और परिजनों ने उल्टा पीड़िता के परिवार पर ही हमला कर दिया। मारपीट में लड़की के पक्ष से कई लोगों को चोटें आई हैं। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी बेटे के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट, जबकि उसके माता-पिता और चाचा के खिलाफ मारपीट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। ​घर में अकेली थी नाबालिग
​जानकारी के मुताबिक, बीती 4 मई को पीड़िता के माता-पिता और अन्य रिश्तेदार दूसरे गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। घर पर नाबालिग छात्रा अपनी बुजुर्ग दादी की देखभाल के लिए अकेली रुकी हुई थी। सूने घर का फायदा उठाकर गांव का ही आरोपी नेपालसिंह सौंधिया जबरन घर में घुस गया। आरोप है कि उसने नाबालिग को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। चचेरे भाई ने वीडियो बनाया तो आरोपी ने धमकाया
​इसी दौरान पीड़िता का चचेरा भाई अचानक वहां पहुंच गया, और उसने दुष्कर्म करते हुए आरोपी का वीडियो बना लिया। फिर पीड़िता का चचेरा भाई घर के अंदर गया, जिसे देखकर भी आरोपी डरा नहीं और दोनों को मुंह बंद रखने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। डर के मारे सहमे भाई-बहन ने कई दिनों तक यह बात किसी को नहीं बताई। ​समझाने गए तो लाठी-डंडों से पीटा
22 मई को पीड़िता के पिता को जब मामले की थोड़ी भनक लगी, तो इसी बाद को लेकर दोनो के बीच विवाद हो गया। आरोपी के पिता, मां और चाचा ने पीड़िता के पिता और उनके साथ आए परिजनों पर लात घुसो से हमला कर दिया और उनके साथ जमकर मारपीट की। ​इस घटना में पीड़िता के पक्ष के लोगों को चोटें आईं, जिसके बाद परिजन सीधे खिलचीपुर थाने पहुंचे। वहां उन्होंने पहले बेटी के साथ हुई दरिंदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई और फिर मारपीट का मामला पंजीबद्ध कराया। दुष्कर्म-पॉक्सो और माता-पिता सहित 4 पर FIR
​पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल दोनों पक्षों की कड़ियों को जोड़ा और नामजद एफआईआर (FIR) दर्ज की। ​मुख्य आरोपी (नेपालसिंह सौंधिया): इसके खिलाफ दुष्कर्म (IPC/BNS की सुसंगत धाराएं), पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) और हरिजन एक्ट (SC/ST Act) के तहत गंभीर मामला दर्ज किया गया है। मारपीट और हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपी नेपालसिंह के पिता फुलसिंह (पिता पूरसिंह), मां सुगनबाई (पति फुलसिंह) और चाचा नारायणसिंह (पिता पूरसिंह सौंधिया) के खिलाफ केस दर्ज किया है। ख़िलचीपुर टीआई कमल सिंह गहलौत ने बताया कि दुष्कर्म की घटना क्रम हुआ था, उसी बात को लेकर कल शुक्रवार को दोनों पक्षो में मारपीट भी हुई है। ये जो आरोपी है, उसके पिता सहित उसके परिवार के दो से तीन लोगो पर मारपीट की धाराओं में अपराध दर्ज हुआ है। मारपीट के मामले में चार आरोपी है, इसमें महिलाओं को छोड़ कर आरोपी पुलिस कस्टडी में है। पूछताछ की जा रहीं है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *