बालोद | शहर के आमापारा से होते हुए कुंदरूपारा की ओर निकली नाली इन दिनों कूड़ेदान में तब्दील होती नजर आ रही है। क्षेत्र के लोग अपने घरों से निकलने वाले कचरे और गंदगी को नाली में फेंक रहे हैं, जिससे आसपास का वातावरण दूषित हो रहा है। हालांकि इस नाली बारिश के पानी में भी लगातार जाम जैसी स्थिति हो जाती है लोगों के घरों तक पानी भर जाता है, लेकिन लगातार कचरा डाले जाने से नाली पूरी तरह गंदगी से पटती जा रही है। जगह-जगह प्लास्टिक, घरेलू अपशिष्ट और अन्य कचरा जमा होने से दुर्गंध फैल रही है।
Source link
नाली बना कूड़ादान, लोगों की लापरवाही से बढ़ रही गंदगी












Leave a Reply