नाली में मिला नवजात का शव:राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लिया, CCTV कैमरों की मदद से आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस




रायपुर के बिरगांव नगर पालिक निगम क्षेत्र में गुरुवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब नाली में एक नवजात शिशु का शव मिला। मामला उरला थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 24 का है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक सुबह कुछ राहगीरों ने नाली में कपड़े में लिपटा नवजात देखा। करीब जाकर देखने पर पता चला कि बच्चे की मौत हो चुकी है। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही उरला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा पुलिस अधिकारियों द्वारा प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि किसी ने जन्म के बाद नवजात को नाली में फेंक दिया। हालांकि बच्चा मृत पैदा हुआ था या जन्म के बाद उसकी मौत हुई, इसका खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही इलाके के अस्पतालों, क्लीनिक और दाइयों से भी जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि नवजात को यहां कौन छोड़कर गया? मेकाहारा में भ्रूण फेकने वालों का अब तक पता नहीं 6 महीने पहले रायपुर के सबसे बड़े शासकीय अस्पताल परिसर यानि मेकाहारा के कचरे डिब्बे में पुलिस को भ्रूण मिला था। इस भ्रूण को दो महिला और दो पुरुषों ने अस्पताल आकर अलसुबह फेका था। चारों आरोपी दो अलग-अलग स्कूटी से पहुंचे थे और इनमें से कुछ लोगों ने बुर्का पहना हुआ था। आरोपियों का फुटेज होने के बाद भी पुलिस इन आरोपियों की आज तक तलाश नहीं कर पाई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *