![]()
बुलंदशहर में प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) प्रमोद कुमार पांडेय का तबादला आजमगढ़ मंडल के अपर आयुक्त पद पर कर दिया गया है। उनकी जगह नितीश कुमार सिंह को बुलंदशहर का नया एडीएम प्रशासन नियुक्त किया गया है। शासन के इस आदेश के बाद प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गई है। प्रमोद कुमार पांडेय को लगभग एक वर्ष पहले बुलंदशहर में एडीएम प्रशासन के पद पर तैनात किया गया था। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक जिम्मेदारियां संभालीं। हालांकि, हाल ही में एक मामले को लेकर कुछ जनप्रतिनिधियों ने शासन स्तर पर शिकायत की थी, जिसके बाद उनके तबादले की अटकलें लगाई जा रही थीं। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अब नितीश कुमार सिंह बुलंदशहर में एडीएम प्रशासन की जिम्मेदारी संभालेंगे। प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच नए अधिकारी के आगमन को लेकर चर्चाएं हैं। उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में प्रशासनिक कार्यशैली और लंबित मामलों में तेजी आएगी। प्रमोद कुमार पांडेय को आजमगढ़ मंडल में अपर आयुक्त का पदभार सौंपा गया है। प्रशासनिक हलकों में इसे एक नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा माना जा रहा है। हालांकि, यह भी चर्चा है कि एक साल के कार्यकाल के दौरान उनकी कई शिकायतों के कारण यह तबादला किया गया है।
Source link
नितीश कुमार सिंह बुलंदशहर के नए एडीएम प्रशासन नियुक्त:प्रमोद कुमार पांडेय का आजमगढ़ अपर आयुक्त पद पर तबादला















Leave a Reply