![]()
आगरा में रविवार को कमला नगर में विशाल रक्तदान शिविर लगाया। सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित की प्रेरणा से संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के तत्वावधान में एफ-42, सिंधु भवन में सुबह 7 बजे से शिविर शुरू हुआ। जहां लोगों ने 118 यूनिट रक्त दान करते हुए,मानव को मानव हो प्यारा, इक दूजे का बने सहारा’ के भाव को साकार करते हुए संत निरंकारी मिशन का संदेश दिया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश से पधारे निरंकारी संत निकाराम जी ने फीता काटकर किया। रक्त संग्रहण एसएन मेडिकल कॉलेज की टीम ने डॉ. नीतू चौहान के नेतृत्व में किया। खास बात यह रही कि रक्तदान करने वाले सभी 118 श्रद्धालु निरंकारी मिशन के अनुयायी थे। युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक सभी में रक्तदान को लेकर जबरदस्त उत्साह दिखा। सभी ने स्वास्थ्य मानकों का पालन करते हुए रक्तदान किया। मिशन के आगरा जोनल इंचार्ज एच के अरोड़ा ने कहा कि यह शिविर मानव सेवा के प्रति मिशन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। रक्तदान महादान है और निरंकारी भक्त इसी भाव से हमेशा सेवा में आगे रहते हैं। डॉ. नीतू चौहान ने आयोजन की सराहना करते हुए बताया कि 118 यूनिट रक्त से कई जरूरतमंद मरीजों की जान बचाई जा सकेगी। संकलित रक्त को आपात स्थिति के लिए सुरक्षित रखा जाएगा। आगरा संयोजक मुनीश कुमार ने जानकारी दी कि कुल 118 यूनिट रक्त दान हुआ है। कमला नगर शाखा की मुखी जयश्री करमचंदानी ने बताया कि मानव सेवा के इस क्रम को आगे बढ़ाते हुए हर माह ऐसे विशाल रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। उन्होंने मिशन की ओर से सभी रक्तदाताओं और चिकित्सकीय टीम का आभार व्यक्त किया। शिविर को सफल बनाने में निरंकारी सेवादल ने अहम भूमिका निभाई। क्षेत्रीय संचालक महेश चौहान के नेतृत्व में सेवादार दो दिन पहले से ही व्यवस्थाओं में जुट गए थे। व्यवस्था संभालने में जोनल इंचार्ज एच के अरोड़ा, संयोजक मुनीश कुमार, शाखा मुखी जयश्री करमचंदानी, क्षेत्रीय संचालक महेश चौहान, स्वास्थ्य सेवादार उमेश सिंह एवं रवि भल्ला का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
Source link
निरंकारी मिशन की प्रेरणा से कमला नगर में रक्तदान शिविर:118 श्रद्धालुओं ने दिया रक्त, हर माह लगेगा कैंप














Leave a Reply