![]()
निवाड़ी के सरकारी कॉलेज में बीएड की कक्षाएं अब तक शुरू न होने से आक्रोशित एबीवीपी कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि बार-बार मांग के बावजूद कॉलेज प्रशासन इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। ज्ञापन देने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई छात्र नेता पारस सिंह यादव ने बताया कि बीएड की कक्षाएं शुरू कराने के लिए 12 मई को भी उच्च शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया था। काफी समय बीत जाने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। छात्रों का कहना है कि सत्र शुरू होने में देरी के कारण उनका भविष्य अधर में लटका हुआ है। कॉलेज की अन्य अनियमितताओं पर भी घेरा घेराव के दौरान छात्रों ने केवल बीएड कक्षाओं का ही मुद्दा नहीं उठाया, बल्कि कॉलेज में व्याप्त अन्य अव्यवस्थाओं और अनियमितताओं को लेकर भी कॉलेज प्रशासन को घेरा। छात्रों ने प्राचार्य के माध्यम से फिर से अपनी मांगों का पुलिंदा सौंपा और व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग की। 16 जून से उग्र आंदोलन का अल्टीमेटम एबीवीपी के सदस्यों ने कहा कि यदि 15 जून तक बीएड की कक्षाएं सुचारू रूप से प्रारंभ नहीं की गईं, तो 16 जून को छात्र कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे। छात्रों ने कहा कि अब वे कोरे आश्वासन नहीं बल्कि धरातल पर कार्रवाई चाहते हैं।
Source link
निवाड़ी काॅलेज में बीएड कक्षाएं शुरू करने की मांग:ABVP ने दिया ज्ञापन; बोले- छात्र परेशान, 15 जून तक मांगें पूरी करें
















Leave a Reply