भास्कर न्यूज | राजनांदगांव पुरुषोत्तम मास पर श्री खाटू श्याम लखदातार सेवा परिवार द्वारा द्वितीय बाबा श्री खाटू श्याम महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत 25 मई से 29 मई तक धार्मिक आयोजन होंगे। आयोजन स्थल श्री खाटू धाम गायत्री विद्या पीठ परिसर, केसर नगर राजनांदगांव में रहेगा। महोत्सव की शुरुआत 25 मई को निशान यात्रा से होगी। यात्रा गायत्री मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर कामठी लाइन, भारत माता चौक से होकर खाटू श्याम मंदिर पहुंचेगी। यात्रा के दौरान भजन-कीर्तन और झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। रविवार को आयोजन समिति के सदस्यों ने प्रेसवार्ता लेकर आयोजन की जानकारी दी। वहीं 26 से 28 मई तक रोज शाम 4:30 से 7:30 बजे तक कथा वाचन होगा। कथा वाचक अरुण शर्मा होंगे। कथा के बाद रोज रात 8:30 बजे से भजन संध्या होगी। 26 मई को दिल्ली की भजन गायिका मधु रस्तोगी प्रस्तुति देंगी। 27 मई को पुरुषोत्तम एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर के सेवक परिवार से मानवेंद्र सिंह चौहान एवं भजन गायक योगेश शर्मा के साथ वृंदावन के कलाकार भजनों की प्रस्तुति देंगे। वहीं 28 मई को नागपुर के भजन गायक पंकज उपाध्याय, आकाश यादव एवं गणेश शर्मा भक्ति रस बिखेरेंगे।
Source link
निशान यात्रा के साथ तीन दिन कथा, भजन संध्या भी














Leave a Reply