नीट परीक्षा रद्द होने पर सतना कांग्रेस का मशाल प्रदर्शन:पेपर लीक से छात्रों का भविष्य बर्बाद होने का आरोप लगाया, भाजपा सरकार को घेरा




सतना में नीट परीक्षा रद्द होने के विरोध में शनिवार शाम जिला कांग्रेस कमेटी ने मशाल जुलूस निकाला। यह विरोध प्रदर्शन 3 मई को आयोजित नीट परीक्षा रद्द होने के खिलाफ था। जुलूस पुष्करिणी पार्क से शुरू होकर पन्नीलाल चौक और बिहारी चौक होते हुए जयस्तंभ चौक पर समाप्त हुआ। इस दौरान कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हाथों में जलती हुई मशालें ली हुई थीं और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शहर अध्यक्ष आरिफ इक़बाल सिद्दीकी ने कहा कि नीट परीक्षा का पेपर बार-बार लीक हो रहा है, जिससे विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। उन्होंने कुछ छात्रों द्वारा इस घटना से आहत होकर आत्महत्या करने का भी जिक्र किया। सिद्दीकी ने वर्तमान भारतीय जनता पार्टी सरकार को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया और मामले की गंभीरता से जांच तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की, ताकि ऐसी घटना दोबारा न हो। जिला कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता अमित गोयल ने कहा कि नवयुवकों की इस लड़ाई में उनके अभिभावकों और शिक्षकों को भी अपनी सहभागिता निभानी चाहिए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *