![]()
श्योपुर जिला कांग्रेस कमेटी ने शनिवार शाम नीट पेपर लीक मामले के विरोध में शहर में मशाल जुलूस निकाला। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आयोजित इस प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार और राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अंबेडकर पार्क से प्रमुख मार्गों तक निकाला जुलूस कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मशाल जुलूस अंबेडकर पार्क से प्रारंभ होकर पटेल चौक, जय स्तंभ और गोलंबर होते हुए वापस जय स्तंभ पर खत्म हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में मशालें लेकर केंद्र सरकार की परीक्षा प्रणाली और अनियमितताओं पर आक्रोश व्यक्त किया। शिक्षा मंत्री के इस्तीफा और रासुका की मांग जिलाध्यक्ष मांगीलाल फौजी ने कहा कि व्यापमं के बाद अब नीट पेपर लीक ने छात्रों का भरोसा तोड़ दिया है। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि पेपर लीक के दोषियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। परीक्षा प्रणाली और भेदभाव पर उठाए सवाल कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि परीक्षा केंद्रों पर साधारण छात्रों की सघन तलाशी ली जाती है, जबकि प्रभावशालियों तक पेपर पहले ही पहुंच जाते हैं। उन्होंने इसे भाजपा सरकार का “डबल खेल” बताते हुए युवा पीढ़ी के भविष्य के साथ खिलवाड़ करार दिया और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। विधायक बाबू जंडेल समेत कई पदाधिकारी रहे शामिल प्रदर्शन के दौरान श्योपुर विधायक बाबू जंडेल, पूर्व नपाध्यक्ष दौलतराम गुप्ता, संगठन महासचिव संजीव कुशवाह और युवा कांग्रेस अध्यक्ष रामभरत मीणा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Source link
नीट पेपर लीक: कांग्रेस ने श्योपुर में मशाल जुलूस निकाला:शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और रासुका की मांग; परीक्षा प्रणाली और भेदभाव पर उठाए सवाल















Leave a Reply