नीट पेपर लीक पर नीमच में कांग्रेस का प्रदर्शन:मशाल जुलूस निकाला; केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग




नीमच में नीट परीक्षा में हुई धांधली को लेकर कांग्रेस ने सड़क पर उतरकर अपना विरोध दर्ज कराया। शनिवार शाम को जिला कांग्रेस कमेटी और यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शहर में मशाल जुलूस निकाला और केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका। प्रदर्शन की शुरुआत में सभी कार्यकर्ता भारत माता चौराहा पर इकट्ठा हुए, जहां से मशाल जुलूस निकाला गया। यह जुलूस कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन से होता हुआ शहर के मुख्य रास्तों और विजय टॉकीज चौराहा से गुजरा और वापस भारत माता चौराहा पर आकर खत्म हुआ। जुलूस के दौरान कांग्रेसियों ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और शिक्षा व्यवस्था में भ्रष्टाचार होने के आरोप लगाए। केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका मशाल जुलूस के आखिर में यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला जलाया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार के राज में नीट जैसी बड़ी और प्रतिष्ठित परीक्षा में भारी घोटाला हुआ है, जिससे देश के लाखों छात्रों का भविष्य दांव पर लग गया है। उन्होंने मांग की कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री को इस गड़बड़ी की नैतिक जिम्मेदारी लेनी चाहिए और तुरंत अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। प्रदर्शन में शामिल हुए कई नेता और कार्यकर्ता इस विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के कई बड़े चेहरे नजर आए। इनमें जिलाध्यक्ष तरुण बाहेती, ब्लॉक अध्यक्ष ओम दीवान, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मनमोहन सिंह, मोनू लोकस, अनिल चौरसिया, गजेंद्र यादव, योगेश प्रजापति और पृथ्वीसिंह वर्मा शामिल थे। साथ ही महिला मोर्चा की तरफ से आशा सांभर, बेबी मेहरा, मधु बंसल सहित मनीष पोरवाल और विमल शर्मा ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और छात्रों के हक में आवाज उठाई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *