![]()
नीट यूजी परीक्षा रद्द होने होने पर युवक कांग्रेस ने उज्जैन के टावर चौक पर मंगलवार देर शाम प्रदर्शन किया और पुतला दहन कर विरोध जताया। जिलाध्यक्ष अर्पित यादव ने इस धांधली को लेकर सरकार पर निशाना साधा और इस्तीफे की मांग की। नीट यूजी परीक्षा रद्द होने से छात्रों और युवा संगठनों में लगातार आक्रोश बढ़ रहा है। इसी क्रम में युवक कांग्रेस ने केंद्र सरकार और परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसी पर गंभीर आरोप लगाए। इसे शिक्षा व्यवस्था की बड़ी विफलता और संगठित भ्रष्टाचार का परिणाम बताया। युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अर्पित यादव ने कहा कि यह केवल एक परीक्षा रद्द होने का मामला नहीं है, बल्कि देश के 22 लाख से अधिक छात्रों के सपनों और उनके भविष्य के साथ किया गया अन्याय है। यादव ने आरोप लगाया कि भ्रष्ट व्यवस्था ने छात्रों की वर्षों की मेहनत, त्याग और समर्पण को नजरअंदाज कर दिया। उन्होंने बताया कि कई परिवारों ने अपने बच्चों को डॉक्टर बनाने के लिए कर्ज लिया, जबकि कई माता-पिता ने अपने गहने तक बेच दिए। लाखों छात्रों ने दिन-रात मेहनत कर परीक्षा की तैयारी की, लेकिन इसके बदले उन्हें पेपर लीक, प्रशासनिक लापरवाही और अव्यवस्था का सामना करना पड़ा। इसी विरोध के तहत उज्जैन के टावर चौक पर युवक कांग्रेस ने प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर प्रशासन और सिस्टम के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के अधिकारियों और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के खिलाफ भी नाराजगी करते हुए उनके इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन में चंद्रभान सिंह चंदेल, अजीत सिंह ठाकुर, रहीम लाल, ललित मीना, पोप सिंह, यश जैन, हिमांशु शुक्ला और योगेश दायमा सहित बड़ी संख्या में युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Source link
नीट यूजी परीक्षा रद्द होने पर उज्जैन में प्रदर्शन:युवक कांग्रेस ने टावर चौक पर फूंका पुतला, बोले- छात्रों के सपनों से हुआ खिलवाड़















Leave a Reply