नीमच में पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला किया:पति ने जंगल में फांसी लगाकर दी जान, तीन दिन पहले घर में झगड़ा हुआ था




नीमच जिले के मनासा थाना क्षेत्र के बख्तूनी गांव में पति ने अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया और उसके बाद खुद जंगल में जाकर फांसी लगा ली। यह पूरी वारदात बुधवार सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, पति ने उस वक्त पत्नी पर कुल्हाड़ी से कई वार किए जब वह सो रही थी। हमले में पत्नी बुरी तरह घायल हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद पति तुरंत मौके से भाग निकला और पास के जंगल में एक पेड़ से लटककर अपनी जान दे दी। इस घटना के बाद दंपती के दो छोटे बच्चे अब बेसहारा हो गए हैं। खाने को लेकर हुआ था विवाद कंजार्डा चौकी प्रभारी श्याम कुमावत ने बताया कि पुलिस ने मृतक की बेटी और पड़ोसियों से पूछताछ की है। बेटी ने पुलिस को बताया कि तीन दिन पहले घर में खाना बनाने की बात को लेकर माता-पिता के बीच हल्की कहासुनी हुई थी। हालांकि, इतने बड़े कदम के पीछे की असली वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। पुलिस कर रही है मामले की जांच मनासा थाना प्रभारी निलेश अवस्थी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हैरान करने वाली बात यह है कि इतनी बड़ी वारदात होने के 24 घंटे बाद तक इसकी खबर बाहर नहीं आ पाई थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *