![]()
मनेंद्रगढ़ में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य को भाजपा का प्रचारक बताया है। वहीं सांसद ज्योत्सना महंत ने कहा कि धर्म की आड़ में राजनीति नहीं होनी चाहिए। सोमवार को दोनों मनेंद्रगढ़ पहुंचे थे, जहां मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने यह बयान दिया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि रामभद्राचार्य धर्म के नाम पर राजनीति करने आए हैं और वे भाजपा के प्रचारक हैं। मैं उनको न जगतगुरु मानता हूं और न गांव का गुरु मानता हूं। इसी मुद्दे पर कोरबा सांसद ज्योत्स्ना महंत ने भी अपनी राय रखी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि धर्म की आड़ में राजनीति नहीं होनी चाहिए। मैं काम को ही धर्म मानती हूं। मेरे लिए जनता की सेवा सबसे महत्वपूर्ण है। मैं उनसे मिल चुकी हूं, उनकी कथा भी सुन चुकी हूं, लेकिन जनप्रतिनिधियों को सेवा भाव में रहना चाहिए।
Source link
नेता प्रतिपक्ष महंत बोले- रामभद्राचार्य भाजपा के प्रचारक:मनेंद्रगढ़ में ज्योत्सना महंत बोलीं- धर्म की आड़ में राजनीति नहीं होनी चाहिए















Leave a Reply