![]()
नोएडा के सेक्टर-63 क्षेत्र में देर रात एक चलती हुई रेनॉल्ट कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार आग के गोले में बदल गई और पूरी तरह जलकर खाक हो गई। घटना FNG फ्लाईओवर बहलोलपुर के पास की है। गनीमत रही कि चालक समय रहते कार से कूद गया, जिससे उसकी जान बच गई और कोई जनहानि नहीं हुई। बताया जा रहा है कि घटना रात करीब 1:11 बजे की है। कार सेक्टर-63 के व्यस्त इलाके से गुजर रही थी, तभी अचानक वाहन से धुआं निकलने लगा। कुछ ही देर में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। आसपास मौजूद लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल टीम घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी और केवल उसका ढांचा ही बचा था। जिला दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि देर रात चलती हुई कार में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन से टीम को मौके पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि रेनॉल्ट कार नंबर UP15DR0145 में आग लगी थी, जिसे पूरी तरह बुझा दिया गया है। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस और फायर विभाग पूरे मामले की जांच में जुटे हैं।
Source link
नोएडा में चलती कार में लगी आग:ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान, शॉर्ट सर्किट से हादसा















Leave a Reply