नोएडा में मरा हुआ चूहा लेकर चौकी पहुंची महिला:नोएडा पुलिस भी रह गई दंग, परेशान करने का लगाया आरोप, नहीं दी लिखित शिकायत




एक्सप्रेसवे थानाक्षेत्र में मरा चूहा लेकर चौकी पहुंची महिला ने शनिवार को पुलिस को हैरान कर दिया। महिला ने पड़ोसी पर चूहा मारकर उसके घर में फेंकने का आरोप लगाते हुए मौखिक शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने महिला को काफी समझाया। पड़ोसी की करतूत सेक्टर-134 स्थित जेपी कॉसमॉस सोसाइटी में पड़ोसियों की तनातनी इस स्तर पर पहुंच गई कि एक महिला हाथ में मरा हुआ चूहा लेकर सीधे सेक्टर 129 पुलिस चौकी जा पहुंची। महिला ने पुलिस के सामने चूहा रखते हुए कहा कि यही है मेरे पड़ोसी की करतूत का सबूत। एक पल के लिए एक्सप्रेसवे थाने में मौजूद पुलिसकर्मी भी सन्न रह गए। किसी को समझ नहीं आया कि पहले शिकायत लिखी जाए या क्या किया जाए। थाने में मौजूद लोग भी हैरानी से महिला और उसके हाथ में पकड़े सबूत को देखते रह गए। परेशान करने का आरोप दरअसल सोसायटी में रहने वाली तमन्ना नाम की महिला का आरोप है कि उसका पड़ोसी पिछले कई दिनों से उसे परेशान करने के लिए उसके फ्लैट के बाहर मरे हुए चूहे फेंक रहा है। शुरुआत में उसने इसे नजरअंदाज किया, लेकिन जब यह बार-बार होने लगा तो वह नाराज हो गई। इस बार उसने तय कर लिया कि अब मामला सीधे पुलिस तक जाएगा। पॉलिथीन में पैक कर पहुंची थाने महिला गुस्से में मरे हुए चूहे को टिश्यू और पॉलीथिन में पैक कर थाने पहुंची । वहां उसने पुलिस को पूरी कहानी सुनाई और पड़ोसी पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया। महिला ने खुद को एनिमल लवर बताते हुए कहा कि जानवरों को मारकर इस तरह फेंकना अमानवीय है। नहीं दी लिखित शिकायत महिला की शिकायत सुनने के बाद पुलिसकर्मियों ने बड़ी गंभीरता से उसे समझाया कि कार्रवाई के लिए लिखित शिकायत जरूरी होगी। हालांकि कुछ पुलिसकर्मी अंदर ही अंदर इस अनोखे मामले पर मुस्कुराते भी नजर आए। उधर, सोसायटी में जैसे ही इस प्रकार की शिकायत की खबर फैली, लोगों के व्हाट्सऐप ग्रुप पर चर्चा करना शुरू कर दिया। किसी ने इसे “रैट वॉर” नाम दे दिया तो कोई बोला कि अब सोसायटी में इंसानों से ज्यादा चूहे चर्चा में हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *