सागर| शहर की वर्धमान कॉलोनी के एक सूने घर से चोर जेवर व नगदी ले गए। परिवार नोएडा गया था। लौटकर आए तो घर के ताले टूटे मिले। सीसीटीवी फुटेज में कुछ संदिग्ध नजर आए हैं। मोतीनगर पुलिस जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार अलमारी में रखे सोने के जेवर, अंगूठी, सोने की चेन, दो पेंडल, एक मंगलसूत्र, एक हार समेत 95 हजार की चोरी बताई जा रही है। चोरों ने 13 मई को रात 11 बजे से 17 मई के बीच में चोरी की है। पड़ोसी ने ताला खुला देखकर सूचना दी। मोतीनगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश चल रही है। जल्द ही बड़ी चोरियों के खुलासे की उम्मीद है। टीम काम कर रही है।
Source link
नोएडा से लौटकर आया परिवार तो ताले टूटे मिले













Leave a Reply