![]()
नीमच जिले के रामपुरा और जावद तहसील से घरेलू हिंसा और अवैध पुनर्विवाह का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि पुलिस को समय रहते लिखित सूचना देने के बावजूद उसके पति ने दूसरा विवाह कर लिया। 2018 में हुआ था विवाह, दहेज के लिए प्रताड़ना पीड़िता सपना कछावा निवासी जमालपुरा, रामपुरा का विवाह वर्ष 2018 में जावद तहसील के मोरवन निवासी जोहरसिंह कछावा के साथ हुआ था। उनकी 4 साल की एक बेटी भी है। सपना का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति जोहरसिंह 5 लाख रुपए और कार की मांग को लेकर उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा। वह शराब पीकर आए दिन मारपीट करता था। पुलिस पर लापरवाही का आरोप पीड़िता ने बताया कि उसे अपने पति की दूसरी शादी की जानकारी पहले ही मिल गई थी। सपना ने 21 अप्रैल 2026 को रामपुरा थाने में लिखित आवेदन देकर इस अवैध विवाह को रोकने की गुहार लगाई थी। इसके बावजूद पुलिस ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया और आरोपी जोहरसिंह ने 25 अप्रैल 2026 को बिना तलाक लिए दूसरी शादी रचा ली। पीड़िता बोली- आरोपी को तुरंत गिरफ्तार करें पीड़िता और उसके भाई ने अब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को जोहरसिंह की दूसरी शादी के कार्ड और तस्वीरें साक्ष्य के रूप में दी हैं। सपना का कहना है कि पुलिस की ढिलाई के कारण ही आरोपी के हौसले बुलंद हुए। उन्होंने मांग की है कि आरोपी पति के खिलाफ तत्काल दहेज उत्पीड़न और अवैध पुनर्विवाह की धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया जाए, ताकि उसे और उसकी मासूम बेटी को न्याय मिल सके।
Source link
पति ने बिना तलाक की दूसरी शादी की:नीमच में पत्नी थाने पहुंची, बोली- 4 दिन पहले बताया फिर भी पुलिस ने नहीं रोका














Leave a Reply