पत्नी की डांट से बचने रची लूट की कहानी:शराब के नशे में कुएं में खुद गिरा, बोला-लुटेरों ने गिराया; मोबाइल और बाइक बरामद




इंदौर के सिमरोल थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात कथित लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया। कुक संजय यादव ने तीन बदमाशों द्वारा हमला कर कुएं में फेंकने और बाइक-मोबाइल लूटने की जो कहानी पुलिस को बताई थी, वह पूरी तरह झूठी निकली। दरअसल, उसने पत्नी के डर से कहानी गढ़ी थी। पुलिस ने कुएं से उसकी बाइक और मोबाइल बरामद कर लिए हैं। डीएसपी उमाकांत चौधरी के मुताबिक संजय यादव ने पुलिस को बताया था कि प्याज गोदाम के पास एक युवक ने हाथ देकर उसे रोकने की कोशिश की। शक होने पर उसने बाइक की रफ्तार बढ़ा दी। कुछ दूरी आगे बढ़ते ही दो अन्य बदमाश दौड़ते हुए आए और लाठी से हमला कर दिया। हमले में वह खेत में जा गिरा। इसके बाद बदमाशों ने उसके सिर पर डंडों से वार किए, मोबाइल और बाइक (MP09-DK-9714) लूट ली और उसे पास के कुएं में फेंककर फरार हो गए। बोला-6 घंटे तक कुएं में पड़ा रहा संजय ने दावा किया था कि कुआं करीब 30 फीट गहरा था और उसमें करीब 5 फीट पानी भरा था। गिरने से उसकी टांग में फ्रैक्चर हो गया, जिसके कारण वह करीब 6 घंटे तक कुएं में पड़ा रहा। सुबह लोगों की मदद से उसे बाहर निकाला गया। फुटेज में शराब खरीदते दिखाई दिया हालांकि शुरुआत से ही पुलिस को उसकी कहानी पर संदेह था। पुलिस ने जब उसके आने-जाने के रास्तों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो वह घटना वाली रात एक शराब दुकान पर शराब खरीदते हुए दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस घर पहुंची और दोबारा पूछताछ की तो उसने सच कबूल लिया। शराब के नशे में खुद कुएं में गिर गया था संजय ने बताया कि उसने ज्यादा शराब पी रखी थी। तेज रफ्तार में बाइक चलाते समय वह खुद ही कुएं में गिर गया था। सुबह होश आने पर उसने पत्नी और परिवार की डांट से बचने के लिए लूट की झूठी कहानी बना दी। पुलिस ने उसकी बाइक और मोबाइल कुएं से बरामद कर लिए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *