![]()
राजगढ़ जिले के खिलचीपुर थाना क्षेत्र के जैतपुरा कला गांव में किसान प्रेमसिंह दांगी की आत्महत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया कि किसान ने अपनी दूसरी पत्नी और उसके सगे भांजे के बीच चल रहे अवैध संबंधों से परेशान होकर फांसी लगा ली थी। इस मामले में पुलिस ने किसान की पत्नी और उसके भांजे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्रेमसिंह दांगी ने 18-19 मई की रात गांव के बाहर कुएं के पास एक बोर के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। सूचना मिलने पर खिलचीपुर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की थी। शुरुआती जांच में यह मामला सामान्य आत्महत्या का प्रतीत हो रहा था। हालांकि, पुलिस की गहन पूछताछ और जांच आगे बढ़ने पर पूरे मामले का खुलासा हुआ। जांच में सामने आया कि मृतक की दूसरी पत्नी और उसके सगे भांजे के बीच लंबे समय से अवैध संबंध थे। इसी बात को लेकर घर में अक्सर विवाद होता था, जिससे किसान मानसिक रूप से अत्यधिक परेशान रहने लगा था। पुलिस ने ग्रामीणों और परिजनों के बयान भी दर्ज किए, जिससे आरोपों की पुष्टि हुई। खिलचीपुर थाना प्रभारी कमल सिंह चौहान ने बताया कि पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। शुक्रवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 108 और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच अभी जारी है।
Source link
पत्नी-भांजे के अवैध संबंधों से परेशान किसान ने दी जान:राजगढ़ में आत्महत्या जांच में खुलासा, दूसरी पत्नी और उसके सगे भांजे को भेजा गया जेल














Leave a Reply