पनकी फैक्ट्री में चोरी का खुलासा:ऑपरेटर गिरफ्तार, 10 लाख की रांगा सिल्ली बरामद




कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र स्थित साइट नंबर-03 इंडस्ट्रियल एरिया में हुई रांगा की सिल्ली की बड़ी चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। फैक्ट्री से लाखों रुपये की 108 रांगा की सिल्ली चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बरामद माल की कुल कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि इस चोरी की साजिश फैक्ट्री में काम करने वाले एक ऑपरेटर ने ही रची थी। गिरफ्तार आरोपी शिवम किरार फैक्ट्री में ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। उसने फैक्ट्री की सुरक्षा व्यवस्था, स्टॉक और आवाजाही की पूरी जानकारी अपने साथी अभिषेक कुशवाहा को दी और दोनों ने मिलकर चोरी की योजना तैयार कर ली। सीसीटीवी और तकनीकी जांच से खुला राज घटना की शिकायत मिलते ही पनकी पुलिस ने मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और निगरानी के आधार पर पुलिस को दोनों संदिग्धों तक पहुंचने में सफलता मिली। इसके बाद ग्वालियर निवासी शिवम किरार और अभिषेक कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया गया। ग्वालियर में खपाने की थी तैयारी पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि चोरी की गई रांगा की सिल्ली को वे ग्वालियर ले जाकर कम कीमत पर दुकानों में बेचने की योजना बना रहे थे। हालांकि, पुलिस की सतर्कता के चलते वे अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके और माल समेत दबोच लिए गए। 108 रांगा की सिल्ली बरामद, जांच जारी पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई सभी 108 रांगा की सिल्ली बरामद कर ली हैं। मामले में यह भी जांच की जा रही है कि इस गिरोह में कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं। साथ ही दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। न्यायालय में पेशी, आगे की कार्रवाई जारी गिरफ्तार दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पूरे मामले की गहराई से जांच जारी है ताकि चोरी के पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *