![]()
पन्ना-कटनी बायपास पर गुरुवार रात अमानगंज के हिनौती मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्राले ने बोलेरो वाहन को टक्कर मार दी। हादसे में बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन उसमें सवार नगर पालिका कर्मचारी के परिवार को कोई गंभीर चोट नहीं आई। पन्ना नगर पालिका कर्मचारी प्रहलाद पटेल ने बताया कि बोलेरो वाहन नगर परिषद ककरहटी अध्यक्ष का था। इसमें उनका परिवार सूरजपुर की ओर जा रहा था, तभी हिनौती मोड़ पर सामने से आ रहे ट्राले ने टक्कर मार दी। वाहन छोड़कर चालक मौके से फरार हादसे के बाद ट्राला चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने ट्राले को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार, इस टक्कर में बोलेरो वाहन को काफी नुकसान हुआ है। हालांकि, किसी के हताहत होने या गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Source link
पन्ना-कटनी बायपास पर ट्राले-बोलेरो की भिड़ंत:बोलेरो सवार नपा कर्मचारी का परिवार सुरक्षित; चालक मौके से फरार














Leave a Reply