पन्ना की पवई पुलिस ने पकड़ी 378 लीटर अवैध शराब:एक आरोपी गिरफ्तार, घर में छिपाकर रखी थीं 42 पेटियां




पन्ना जिले की पवई पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में देशी शराब जब्त की है। रविवार को ग्राम सिमरी के हरदुआ हार इलाके में की गई कार्रवाई में 378 लीटर शराब बरामद की गई। जब्त शराब की कीमत करीब पौने दो लाख रुपए बताई गई है। पवई थाना प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार अहिरवार को सूचना मिली थी कि इलाके में अवैध शराब छिपाकर रखी गई है। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी की। आरोपी को मौके से पकड़ा कार्रवाई के दौरान पुलिस ने राजा भैया ठाकुर निवासी ग्राम बूढ़ा, पवई को पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से 42 पेटी अवैध देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने पूरी शराब जब्त कर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है। इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक सुरेंद्र प्रजापति, नीरज रैकवार, अंजलि तिवारी और वाहन चालक नागेंद्र माझी की भी भूमिका रही।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *