पन्ना पुलिस ने दो चोरी का किया खुलासा:आभूषण और सिंचाई उपकरण हुए थे चोरी, आरोपी गिरफ्तार




पन्ना जिले के देवेंद्रनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी की दो अलग-अलग वारदातों का खुलासा किया है। पुलिस ने इस संबंध में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण और अन्य सामान बरामद किए गए हैं। थाना प्रभारी संतोष सिंह यादव के अनुसार, चोरी का पहला मामला ग्राम रैगढ़ से संबंधित है। ग्राम रैगढ़ निवासी धर्मेंद्र रैकवार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके पड़ोसी गोविंद उर्फ रामकलेश ढीमर ने उनके घर से पत्नी के गहने चुरा लिए। चोर ने लगभग 1 तोला वजनी सोने का मंगलसूत्र और 2 तोले की चांदी की पायल चुराई थी, जिनकी अनुमानित कीमत 1 लाख 54 हजार रुपये है। शिकायत के बाद देवेंद्रनगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। दूसरा मामला देवेंद्रनगर की विधायक कॉलोनी निवासी शिवदयाल बागरी से जुड़ा है। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि ग्राम इटमा स्थित उनके खेत के बोरिंग वाले कमरे का ताला तोड़कर 10 प्लास्टिक के सिंचाई पाइप और एक स्प्रेयर टंकी मशीन चोरी कर ली गई। पुलिस ने इस मामले में भी शिकायत दर्ज कर छानबीन शुरू की थी। पुलिस टीम बनाई गई थी इन मामलों के खुलासे के लिए देवेंद्रनगर थाना प्रभारी उप निरीक्षक संतोष सिंह यादव के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। पुलिस ने अपने सूचना तंत्र को सक्रिय किया, जिसके बाद एक संदेही के बारे में पुख्ता जानकारी मिली। पुलिस ने घेराबंदी कर संदेही गोविंद उर्फ रामकलेश ढीमर (24 वर्ष, निवासी रैगढ़) को हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने दोनों चोरियों में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। एक लाख का माल बरामद पुलिस ने आरोपी के पास से सोने-चांदी के आभूषण और नगदी समेत कुल 1 लाख 55 हजार रुपए का सामान बरामद कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया गया है। ​इन चोरियों का खुलासा करने में देवेंद्रनगर थाना प्रभारी संतोष सिंह यादव के साथ प्रधान आरक्षक शंकर प्रताप सिंह बुंदेला, लक्ष्मी नारायण यादव, अशोक कुमार बागरी, शिव स्वरूप तिवारी और आरक्षक बृजेंद्र रैकवार, अंकित त्रिपाठी, दिनेश सोलंकी व मृगेंद्र तिवारी की मुख्य भूमिका रही।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *