पन्ना में किसान का खेत में फंदे पर मिला शव:रातभर से लापता था, पुलिस ने जताई सुसाइड की आशंका




पन्ना जिले के शाहनगर थाना क्षेत्र के ग्राम खरमोरा में एक 25 साल के युवा किसान का खेत में पेड़ से फंदे पर लटका शव मिला। यह घटना ग्राम पंचायत ढाईसाही के अंतर्गत हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कल रात से लापता था युवक मृतक की पहचान खरमोरा निवासी आनंद सिंह पिता राजेंद्र सिंह के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, आनंद बीती रात करीब 2 बजे घर से लापता हो गया था। देर रात तक उसके वापस न लौटने पर पत्नी को चिंता हुई, जिसके बाद सुबह परिवार के अन्य सदस्यों को इसकी जानकारी दी गई। रस्सी के फंदे से लटका मिला शव आनंद के लापता होने की सूचना मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की। सुबह से ही उसे खेत, कुएं और गांव के आसपास के इलाकों में ढूंढा जा रहा था। काफी खोजबीन के बाद, गांव के पास स्थित तिदौहा हार में एक पलाश के पेड़ पर आनंद का शव नायलॉन की रस्सी के फंदे से लटका हुआ मिला। पीएम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव घटना की सूचना तत्काल शाहनगर थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और पंचनामा तैयार किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए शाहनगर शव विच्छेदन गृह भेजा गया, जहां डॉक्टर आशीष तिवारी ने पोस्टमार्टम किया। इसके बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। आनंद की ओर से यह आत्मघाती कदम उठाने का कारण अभी अज्ञात है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शाहनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *