![]()
पन्ना जिले में अंधविश्वास का फायदा उठाकर एक शख्स ने अपने ही रिश्ते की बहू से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने ‘अघोरी’ का डर दिखाकर और झाड़फूंक के बहाने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह मामला पन्ना कोतवाली के सिविल लाइन चौकी क्षेत्र का है। आरोपी पेशे से मिस्त्री है और झाड़फूंक का काम भी करता है। उसने अपने सगे भाई (पीड़िता के पति) को यह कहकर डरा दिया कि उस पर किसी ‘अघोरी’ का साया है। भाई और उसकी पत्नी इस बात से बुरी तरह डर गए और उन्होंने इससे बचने का उपाय पूछा। तंत्र-मंत्र के बहाने नशीला पदार्थ सुंघाया आरोपी ने उपाय के तौर पर अंडा, नारियल, शराब और गांजा जैसी सामग्री मंगवाई। सोमवार रात जब वह झाड़फूंक करने पहुंचा, तो उसने पहले अपने भाई पर तंत्र-मंत्र किया और फिर उसे कमरे से बाहर भेज दिया। इसके बाद उसने कहा कि ‘अघोरी’ का साया पूरी तरह हटाने के लिए पत्नी की झाड़फूंक भी जरूरी है। जैसे ही महिला कमरे में गई, आरोपी ने दरवाजा बंद कर लिया और महिला के माथे पर कोई नशीला पदार्थ लगा दिया, जिससे वह बेसुध हो गई। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ ज्यादती की। होश आने पर हुआ वारदात का खुलासा वारदात के बाद आरोपी यह कहकर वहां से चला गया कि अब अघोरी का साया हट गया है। जब पति कमरे के अंदर गया, तो पत्नी बेहोश पड़ी थी। काफी देर बाद जब महिला को होश आया, तब उसने रोते हुए पति को पूरी सच्चाई बताई। इसके बाद पूरा परिवार पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने दर्ज किया केस मंगलवार को पीड़िता ने सिविल लाइन चौकी पहुंचकर अपनी रिपोर्ट दर्ज कराई। चौकी प्रभारी मनोरम देवी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश के साथ कानूनी कार्रवाई जारी है।
Source link
पन्ना में जेठ ने बहू से रेप किया:अघोरी का डर दिखाकर नशीला पदार्थ लगाया; पीड़िता ने थाने में केस दर्ज कराया















Leave a Reply