पन्ना में 19 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या:जंगल में मिला शव; बहन को फोन करने वाले युवक से परेशान था




पन्ना जिले के शाहनगर जनपद अंतर्गत ग्राम सारंगपुर में एक 19 वर्षीय युवक का शव जंगल में पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान सुरेंद्र प्रजापति (उम्र 19 वर्ष, पिता राजेश प्रजापति) के रूप में हुई है। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, सुरेंद्र सोमवार रात करीब 11 बजे बिना बताए घर से निकल गया था। देर रात तक उसके वापस न लौटने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई। परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर रातभर उसकी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। मंगलवार सुबह ग्रामीण जब गांव के पास स्थित सेमरिया हार के जंगल में पहुंचे, तो उन्होंने एक सेझा के पेड़ पर सुरेंद्र का शव लटका देखा। युवक ने पेड़ की डाल पर कपड़ा बांधकर जूते के फीते के सहारे फांसी लगाई थी। घटना की सूचना मिलते ही शाहनगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए शाहनगर अस्पताल भेजा। डॉ. आशीष तिवारी ने शव का पोस्टमार्टम कर उसे अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। युवक पर आरोप इस घटना के बाद मृतक के पिता राजेश प्रजापति ने शाहनगर के एक युवक और उसके पिता पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने ने बताया कि शाहनगर का उक्त युवक उनकी बेटी (सुरेंद्र की बहन) से लगातार फोन पर बातचीत करता था। पिता के अनुसार, बहन से गैर-मर्द की बातचीत और इस पूरे घटनाक्रम के कारण 19 वर्षीय सुरेंद्र गहरे मानसिक तनाव में रहने लगा था। इस विषय को लेकर युवक के परिजनों से बातचीत भी की गई थी और उन्हें समझाने का प्रयास किया गया था, लेकिन मामला सुलझने के बजाय उलझता गया। इसी भारी तनाव के चलते सुरेंद्र ने यह कदम उठाया। मोबाइल कॉल्स की डिटेल निकालेंगे थाना प्रभारी परसराम डाबर का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मोबाइल कॉल्स की डिटेल के आधार पर मामले की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है, प्रथम दृष्टया स्वयं ही युवक के द्वारा आत्महत्या करने का मामला प्रतीत हो रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *