![]()
कोरबा के बालको थाना क्षेत्र में रविवार को एक सड़क हादसे में पिकनिक से लौट रहे युवकों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। इस दुर्घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 से अधिक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल बालको अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से गंभीर हालत वाले युवकों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया है। यह घटना सोमवार शाम सतरंगा मुख्य मार्ग पर पुल के नीचे हुई। घायल वासु कंवर ने बताया कि ऑटो में लगभग 10 युवक सवार थे, जो सिविल लाइन थाना क्षेत्र के खरमोरा बस्ती के रहने वाले हैं। सभी कारीघाट में पिकनिक मनाने गए थे। वापसी के दौरान ऑटो चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे ऑटो सीधे खाई में जा गिरा। हादसा इतना भीषण था कि कुछ युवक ऑटो के नीचे दब गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला और निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचाया। मृतक की पहचान खरमोरा निवासी 20 वर्षीय सत्यम यादव पुत्र रामकुमार यादव के रूप में हुई है। घायलों में 19 वर्षीय विष्णु कंवर, 22 वर्षीय भवानी कंवर, 23 वर्षीय नीरज कुमार और 20 वर्षीय वासु कंवर सहित अन्य युवक शामिल हैं। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है, हालांकि दो युवकों को गंभीर चोटें आई हैं। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन बालको अस्पताल और मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। जिला अस्पताल चौकी पुलिस को अस्पताल प्रबंधन ने मेमो भेजा है, और बालको थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ऑटो में क्षमता से अधिक सवारियां थीं और चालक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। वाहन तेज रफ्तार में था और मोड़ पर संतुलन बिगड़ गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Source link
पिकनिक से लौटते समय ऑटो खाई में गिरा,दो की मौत:7 से अधिक घायल, ऑटो में 10 युवक थे सवार, बालको थाना क्षेत्र में हादसा















Leave a Reply