![]()
उज्जैन में एक भावुक मामला सामने आया। मां की आत्महत्या के बाद गिरफ्तार पिता के साथ उसका चार साल का बेटा भी जेल पहुंच गया। कोर्ट में बच्चे ने नाना-नानी के साथ जाने से इनकार करते हुए पिता के साथ रहने की जिद की, जिसके बाद अदालत ने उसे पिता के साथ भेजने का आदेश दिया। देवास रोड स्थित आरके होम्स कॉलोनी में रहने वाली एक महिला ने करीब एक महीने पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मामले की जांच के बाद पुलिस ने पति को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया। नाना-नानी के साथ जाने से किया इनकार गिरफ्तारी के दौरान आरोपी का चार वर्षीय बेटा भी उसके साथ था, जिसे पुलिस कोर्ट लेकर पहुंची। सुनवाई के दौरान बच्चे के नाना-नानी ने उसे अपने साथ रखने की इच्छा जताई, लेकिन बच्चे ने उनके साथ जाने से साफ इनकार कर दिया। वह लगातार अपने पिता के साथ रहने की जिद करता रहा। कोर्ट में मासूम की भावनात्मक अपील को देखते हुए न्यायालय ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर बच्चे को उसके पिता के साथ भेजने का निर्णय लिया। इसके बाद दोनों को भैरवगढ़ सेंट्रल जेल भेज दिया गया। यह मामला इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि आमतौर पर बच्चों को महिला बंदियों के साथ रहने की अनुमति होती है, लेकिन किसी पुरुष बंदी के साथ बच्चे के रहने का मामला बेहद दुर्लभ माना जा रहा है। माता-पिता ही प्राकृतिक संरक्षक लोक अभियोजन अधिकारी कुलदीप सिंह भदौरिया ने बताया कि “माता-पिता बच्चे के प्राकृतिक संरक्षक होते हैं। इस स्तर पर स्थायी कस्टडी का निर्णय नहीं किया गया था। बच्चे की इच्छा के आधार पर अदालत ने यह फैसला लिया।” जेल अधीक्षक मनोज साहू ने बताया कि बच्चे के लिए भोजन, दूध, पढ़ाई और मनोरंजन की सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उसे सुरक्षित वातावरण में रखा जाएगा ताकि उस पर कोई नकारात्मक असर न पड़े।
Source link
पिता को हुई जेल तो बच्चा अड़ा- 'मैं भी जाऊंगा':मासूम की जिद पर कोर्ट का फैसला, 4 साल का बच्चा पहुंचा पिता के साथ जेल
















Leave a Reply