![]()
पीएम मोदी की पेट्रोल- डीजल की कम प्रयोग की अपील के बाद कानपुर शहर की 319 संचालित पेट्रोल पंपों पर खपत बढ़ गई है। हालांकि शहर के जनप्रतिनिधि लोगों से ईधन बचाने की अपील कर रहे है। प्रशासनिक अधिकारियों ने भी अपने प्रेटोकॉल को कम कर दिया है। लेकिन शहर में लगातार ईधन की खपत बढ़ रही है। पीएम मोदी ने 10 मई को अपील की थी। अपील से पहले 8 मई से 13 मई तक के आंकड़ों की बात करें तो शहर में लगातार ईधन की खपत बढ़ रही है। 6 दिनों में शहर में 2 लाख लीटर की सेल बढ़ गई है। लेकिन इस बीच पेट्रोल पंप पर स्टॉक भी बढ़ा है। लेकिन कुछ पेट्रोल पंप पर ग्राहक नहीं थे। डेट वाईज देखिए पेट्रोल डीजल की खपत के बारे कानपुर में 8 से 13 मई के बीच छह दिनों के दौरान पेट्रोल और डीजल की बिक्री में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई। तेल कंपनियों के आंकड़ों के अनुसार 8 मई से 13 मई के बीच शहर में करीब 35 लाख लीटर पेट्रोल और 59 लाख लीटर से अधिक डीजल की बिक्री हुई। इस दौरान पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक भी बना रहा। 8 मई को शहर में 4 लाख 680 लीटर पेट्रोल और 8 लाख 617 लीटर डीजल की बिक्री हुई। उस दिन पेट्रोल का स्टॉक 18 लाख 93 हजार लीटर और डीजल का स्टॉक 24 लाख 53 हजार लीटर दर्ज किया गया। 9 मई को पेट्रोल बिक्री बढ़कर 5 लाख 75 हजार 460 लीटर पहुंच गई, जबकि डीजल की बिक्री 10 लाख 19 हजार 600 लीटर रही। पेट्रोल का स्टॉक 28 लाख 72 हजार लीटर और डीजल का स्टॉक 33 लाख 50 हजार लीटर रहा। 10 मई को पेट्रोल की बिक्री 5 लाख 95 हजार 680 लीटर और डीजल की बिक्री 9 लाख 28 हजार 170 लीटर दर्ज की गई। इस दिन पेट्रोल का स्टॉक 26 लाख 49 हजार लीटर और डीजल का स्टॉक 31 लाख 13 हजार लीटर रहा। 11 मई को सबसे अधिक 6 लाख 50 हजार लीटर पेट्रोल और 10 लाख 46 हजार 310 लीटर डीजल की बिक्री हुई। वहीं 12 मई को पेट्रोल की बिक्री 5 लाख 94 हजार 620 लीटर और डीजल की बिक्री 10 लाख 39 हजार 310 लीटर रही। 13 मई को पेट्रोल की बिक्री 6 लाख 18 हजार 470 लीटर और डीजल की बिक्री 10 लाख 39 हजार 320 लीटर दर्ज की गई। इस दिन पेट्रोल का स्टॉक 25 लाख 86 हजार लीटर और डीजल का स्टॉक 30 लाख 68 हजार लीटर रहा। तेल कंपनियों के अधिकारियों के अनुसार शहर में ईंधन की कोई कमी नहीं है और सभी पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त मात्रा में स्टॉक उपलब्ध है।
Source link
पीएम की अपील के बाद पेट्रोल-डीजल की खपत बढ़ी:कानपुर में 6 दिनों में 2 लाख लीटर की सेल बढ़ी, पेट्रोल पंप से ग्राहक गायब















Leave a Reply