पीड़ित परिवार को 18 लाख के चेक देने पहुंचे मंत्री:जिंदा जलने से हुई थी 3 बच्चों की मौत, स्पार्किंग से लगी थी घर में आग




सीधी जिले के जमोड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम काशीहवा में हुए अग्निकांड के बाद रविवार शाम करीब 4 बजे प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल ने गांव पहुंचे। तीन मासूम बच्चों को खो चुके परिवार से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल ने पीड़ित माता-पिता को ढांढस बंधाते हुए तत्काल ₹20 हजार की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतक तीनों बच्चों के नाम पर 6-6 लाख रुपए के हिसाब से कुल ₹18 लाख का सहायता चेक भी परिवार को सौंपा गया। मंत्री ने कहा कि इस दुख की घड़ी में शासन परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है और आगे भी हरसंभव सहायता दी जाएगी। यह दर्दनाक घटना शनिवार दोपहर करीब 1 बजे ग्राम काशीहवा में हुई थी। ग्रामीणों के अनुसार, घर के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार में स्पार्किंग से आग लगी। देखते ही देखते पूरा कच्चा मकान जलने लगा। उस समय घर बाहर से बंद था और अंदर डेढ़ वर्षीय रिधि साकेत, 6 वर्षीय धुम्मू उर्फ संध्या साकेत और 3 वर्षीय एक अन्य मासूम बच्चे मौजूद थे। आग की चपेट में आने से तीनों की जिंदा जलकर मौत हो गई। क्या हुआ था घटनाक्रम
शनिवार दोपहर आग लगने के समय बच्चों के पिता रामरतन साकेत मजदूरी के लिए सीधी शहर गए हुए थे, जबकि मां राशन लेने दुकान गई थी। इसी दौरान घर में आग लग गई और अंदर फंसे बच्चे बाहर नहीं निकल सके। ग्रामीणों और पुलिस ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक तीनों मासूमों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *