पीलीभीत डीएम ने गोमती नदी पुनरुद्धार में श्रमदान दिया:फावड़ा चलाकर ग्रामीणों को अभियान से जोड़ा, प्रदूषण मुक्त रखने पर चर्चा की




पीलीभीत जिला प्रशासन ने ऐतिहासिक गोमती नदी को पुनर्जीवित करने का बीड़ा उठाया है। इसी कड़ी में सोमवार को रम्पुरा फकीरे गांव में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान, जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने रम्पुरा फकीरे और आसपास के ग्रामीणों के साथ बैठक की। उन्होंने गोमती नदी के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे स्वच्छ और जीवंत बनाए रखने को सामूहिक जिम्मेदारी बताया। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से नदी में निरंतर शुद्ध जल प्रवाहित करने और इसे प्रदूषण मुक्त रखने के उपायों पर चर्चा की। डीएम ने नदी की सफाई की बैठक के बाद, जिलाधिकारी स्वयं नदी तट पर पहुंचे और स्वच्छता व जीर्णोद्धार कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने केवल निर्देश नहीं दिए, बल्कि खुद फावड़ा चलाकर श्रमदान किया। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह को नदी की सफाई के लिए मिट्टी हटाते देख, वहां मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय ग्रामीणों में उत्साह बढ़ गया। श्रमदान में हाथ बंटाने के बाद, जिलाधिकारी ने स्थानीय जनता से अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक प्रयासों के साथ जन-भागीदारी के बिना नदी का पूर्ण पुनरुद्धार संभव नहीं है। उन्होंने गांव के युवाओं और बुजुर्गों से नियमित रूप से श्रमदान करने का आह्वान किया, ताकि गोमती नदी को उसका पुराना गौरव वापस मिल सके। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *