![]()
पीलीभीत में अंधाधुंध फायरिंग और पथराव का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पूरी वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव ढकिया महक का है। जानकारी के मुताबिक, गांव निवासी मानसिंह अपने तीन साथियों के साथ गांव पहुंचा था। इसी दौरान उसकी बड़े नाम के व्यक्ति से किसी बात को लेकर कहासुनी और मारपीट हो गई। विवाद बढ़ने पर गांव के लेखराज बीच-बचाव करने पहुंचे। आरोप है कि मानसिंह और उसके साथियों ने लेखराज के साथ भी मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि इसी दौरान मानसिंह ने अवैध तमंचे से लेखराज पर फायर कर दिया। हालांकि लेखराज बाल-बाल बच गए। गोली चलने के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर पथराव हुआ। घटना के दौरान मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी वारदात का वीडियो मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पीड़ित लेखराज की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। बीसलपुर कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार शुक्ला ने बताया- मामले में तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है।
Source link
पीलीभीत में फायरिंग और पथराव से दहशत:तमंचे से गोली चलाने का आरोप, 3 आरोपी गिरफ्तार















Leave a Reply