![]()
भोपाल जा रहे भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा की कार को हाईवे पर रोककर 7 से 8 बदमाशों ने कथित तौर पर उनका अपहरण कर लिया। आरोपियों ने उन्हें सुनसान इलाके में ले जाकर करीब डेढ़ घंटे तक बंधक बनाए रखा। इस दौरान नकदी, मोबाइल, सोने की चेन और घड़ी लूट ली गई। इतना ही नहीं, बदमाशों ने हथियारों की नोक पर उनके मोबाइल से पत्नी, बेटी और परिचितों को फोन लगवाकर ऑनलाइन रुपए भी ट्रांसफर करवाए। पूरी वारदात 10 मई की बताई जा रही है लेकिन मामला गुरुवार रात दर्ज हुआ है। तब जाकर पूरे मामला सामने आया। हाइवे पर रोकी कार पुलिस को दी शिकायत में दीपक शर्मा ने बताया कि 10 मई को वे कार से भोपाल जा रहे थे। नरसिंहगढ़-कुरावर मार्ग पर तीज़ बल्ली क्षेत्र के पास अचानक 7 से 8 बदमाशों ने उनकी कार रुकवा ली। आरोप है कि आरोपी तलवार और चाकू जैसे हथियारों से लैस थे। कार रुकते ही बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और जबरन अपने साथ ले गए। जंगल में ले जाकर मारपीटी की और कैश लूटा दीपक शर्मा के मुताबिक बदमाश उन्हें जंगलनुमा सुनसान इलाके में ले गए, जहां लगातार हथियार दिखाकर धमकाते रहे। इसी दौरान जेब में रखे करीब 15 हजार रुपए छीन लिए गए। बदमाशों ने उनका मोबाइल, पर्स, घड़ी और सोने की चेन भी लूट ली। इसके बाद आरोपियों ने उनके मोबाइल से पत्नी, बेटी और परिचितों को कॉल लगवाना शुरू किया। पत्नी, बेटी और परिचितों से ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए रुपए फोन पर दीपक शर्मा से कहलवाया गया कि उन्हें तत्काल पैसों की जरूरत है। बदमाशों के दबाव में पहले पत्नी से खाते में रुपए ट्रांसफर करवाए गए। फिर बेटी से 3 हजार रुपए ऑनलाइन भेजवाए गए। दीपक शर्मा ने बताया कि उनके फोन-पे खाते में पहले से करीब 12 हजार रुपए मौजूद थे, जिन्हें भी ट्रांसफर कर लिया गया। इसके अलावा परिचितों से भी अलग-अलग ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करवाए गए। बाद में एक यूको बैंक खाते में कुल 61 हजार रुपए जमा करवाने का आरोप है। जान से मारने की धमकी दी और चेक पर भी साइन लिए पीड़ित के अनुसार, पूरी वारदात के दौरान आरोपी लगातार पिस्टल निकालने और जान से मारने की धमकी दे रहे थे। बदमाशों ने पर्स में रखे चेक पर भी जबरन हस्ताक्षर करवाए और चेक अपने साथ ले गए। पुलिस अब इन ट्रांजेक्शन, बैंक खातों और मोबाइल कॉल रिकॉर्ड की जांच कर रही है। सुनसान रास्ते पर छोड़कर फरार हुए आरोपी दीपक शर्मा ने बताया कि करीब डेढ़ घंटे तक बंधक बनाए रखने के बाद बदमाश उन्हें सुनसान रास्ते पर छोड़कर फरार हो गए। जाते-जाते उनकी कार वापस कर दी और वहां से निकल जाने को कहा। इसके बाद वे किसी तरह राजगढ़ पहुंचे। रात करीब 10 बजे कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने जीरो पर कायमी की दीपक की शिकायत पर पुलिस ने मामले में जीरो पर कायमी दर्ज की। थाना प्रभारी मंजू मेखनिया ने बताया कि केस दर्ज कर विवेचना के लिए मामला ब्यावरा थाने भेजा गया है। वहीं, जितेंद्र मार्को के मुताबिक पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर लिया है और अलग-अलग एंगल से जांच की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द आरोपियों तक पहुंचा जाएगा। महिला कर्मचारी के कॉल लिंक की भी जांच पूरे घटनाक्रम में एक महिला कर्मचारी का कॉल लिंक भी सामने आया है। दीपक शर्मा ने पुलिस को बताया कि घटना से कुछ दिन पहले राजगढ़ की एक महिला सरकारी कर्मचारी का उनके पास फोन आया था। महिला ने मिलने और कुछ जरूरी काम होने की बात कही थी। घटना वाले दिन भी कॉल आने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, दीपक शर्मा का कहना है कि वे महिला से कभी नहीं मिले। पुलिस फिलहाल इस कॉल लिंक और मोबाइल डिटेल्स की भी जांच कर रही है।
Source link
पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष को बदमाशों ने हाइवे से उठाया:जंगल में बंधक बनाकर की मारपीट, कैश-मोबाइल लूटा, पत्नी-बेटी से ऑनलाइन रुपए मंगाए














Leave a Reply