पेट्रोल-डीजल की कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:इटारसी में लोगों को मेलोडी चॉकलेट बांटी; स्पीकर पर बजाया "मोदी है तो मुमकिन है"




इटारसी रेलवे स्टेशन रोड स्थित पेट्रोल पंप पर शनिवार शाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल और डीजल के दामों में हुई बढ़ोतरी के विरोध में अनोखा प्रदर्शन किया। पूर्व नगर अध्यक्ष मयूर जायसवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पंप पर आए उपभोक्ताओं को मेलोडी चॉकलेट बांटी। इस दौरान माइक और स्पीकर पर “मोदी है तो मुमकिन है” गीत बजाकर बढ़ती महंगाई पर व्यंग्य किया गया। 9 दिन में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल ₹111 के पार इटारसी में 9 दिनों के भीतर तीसरी बार ईंधन की कीमतें बढ़ने के बाद यह प्रदर्शन आयोजित हुआ। शनिवार से पेट्रोल की कीमत 111.44 रुपये और डीजल की कीमत 96.43 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल पंप पर उपभोक्ताओं से सीधे संवाद कर उनके बिगड़ते घरेलू बजट पर फीडबैक लिया। महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना कांग्रेस नेता मयूर जायसवाल ने आरोप लगाया कि पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतें आम आदमी की कमर तोड़ रही हैं। उन्होंने केंद्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि एक तरफ जनता महंगाई से त्रस्त है, वहीं दूसरी ओर सरकार और नेताओं के काफिले लगातार बढ़ रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने लोगों से आगामी चुनावों में इसका जवाब देने की अपील की। पंप परिसर के बाहर कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी प्रदर्शन के दौरान अचानक भीड़ जुटने से पेट्रोल पंप पर कुछ समय के लिए असमंजस की स्थिति बन गई। कर्मचारियों के आग्रह पर कार्यकर्ता पंप परिसर के बाहर आ गए और वहां अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखा। इस दौरान मयंक चौरे, प्रणित मिश्रा, विशाल बरकुर और रिक्कू चौरे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *