पेट्रोल-डीजल संकट को लेकर रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन:केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- लंबी कतारों से जनता परेशान




रायपुर में पेट्रोल-डीजल की दिक्कत को लेकर कांग्रेस ने शहरभर में प्रदर्शन किया। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन के नेतृत्व में 12 ब्लॉकों में अलग-अलग जगहों पर पेट्रोल पंप और चौक-चौराहों पर विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि देश में पेट्रोल-डीजल की कमी की वजह से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। आम जनता को लंबी-लंबी कतारों में लगना पड़ रहा है, जिससे रोजमर्रा का काम और कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की विष्णुदेव साय सरकार इस समस्या को संभालने में नाकाम रही हैं। लोगों को आर्थिक, मानसिक और शारीरिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सरकार को पहले से तैयारी करनी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। इसी वजह से जनता परेशान है और कांग्रेस इस मुद्दे को लगातार उठाती रहेगी। यह प्रदर्शन रायपुर के अलग-अलग इलाकों में किया गया, जिनमें आमानाका ओवरब्रिज, कुशालपुर, मोवा, तेलीबांधा, फाफाडीह, शंकर नगर, रामनगर, गुढ़ियारी, पुलिस लाइन, कालीबाड़ी और वीरभद्र नगर जैसे स्थान शामिल रहे। इस प्रदर्शन में कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *