पोरसा में घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग:नकाबपोश बदमाशों ने दागी 3 गोलियां; खाली कारतूस उठाकर भागे, CCTV सामने आया




पोरसा कस्बे के किर्राइच रोड पर मंगलवार रात करीब 9:30 बजे दो नकाबपोश बदमाशों ने एक घर पर ताबड़तोड़ तीन फायर किए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपने खाली कारतूस उठाकर मौके से फरार हो गए। यह पूरी घटना वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सूचना मिलते ही पोरसा पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, किर्राइच रोड निवासी राय सिंह तोमर के घर मंगलवार रात दो अज्ञात बदमाश पहुंचे थे। दोनों आरोपियों ने अपने चेहरे कपड़े से बांध रखे थे। उन्होंने अपनी बाइक घर से कुछ दूरी पर खड़ी की और पैदल ही राय सिंह के घर तक पहुंचे। इसके बाद उन्होंने कट्टे से एक के बाद एक तीन फायर किए और मौके से भाग निकले। फुटेज में कारतूस उठाते दिखे आरोपी
गोलीबारी की आवाज सुनकर आसपास के घरों से लोग दहशत में बाहर निकल आए। घटना के बाद राय सिंह और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले, तो उसमें घटना साफ नजर आई। फुटेज में दिख रहा है कि पहले एक बदमाश ने और फिर दूसरे ने फायर किया। इसके बाद दोनों जमीन से अपने खाली कारतूस उठाकर भागते हुए नजर आ रहे हैं। संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी
फायरिंग की इस घटना से कस्बे के लोगों में डर का माहौल है। पोरसा थाना प्रभारी (टीआई) दिनेश कुशवाहा ने बताया, “बदमाशों द्वारा फायरिंग किए जाने की घटना सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस ने संदेह के आधार पर कुछ बदमाशों को राउंडअप किया है। मामले का जल्द ही खुलासा किया जाएगा।”



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *