प्रतापगढ़ में पुरानी रंजिश में युवक को गोली मारी:भतीजी ने बताया- दो बदमाश ने बिना पूछा फायरिंग की, गंभीर हालत में प्रयागराज रेफर




प्रतापगढ़ जनपद के हथिगवां थाना क्षेत्र के मिश्रदयालपुर गांव में सोमवार देर शाम को पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर हमला किया गया। बाइक सवार बदमाशों ने घर पर बैठे युवक लल्लन सिंह को गोली मारी और चाकू से भी हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल लल्लन सिंह को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुंडा ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें प्रयागराज रेफर कर दिया गया है। भतीजी ने बताया- दो बदमाश आए और बिना कुछ पूछे ही फायरिंग शुरू कर दी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक बृजनंदन राय फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू की। थानाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह भी भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर मौजूद रहे। पुलिस द्वारा साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह मामला पुरानी रंजिश का प्रतीत हो रहा है। घायल के पिता की तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस फरार हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *